Skip to main content

रिया का दावा, 'सुशांत के पिता से अच्छे संबंध नहीं थे, मुझसे मिलने से पहले ही पांच साल तक उनसे नहीं मिले थे'

सुशांत सिंह राजपूत की रहस्यमयी मौत के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती शक के घेरे में हैं। सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए बुला लिया है। इससे पहले रिया एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू की वजह से सुर्खियों में हैं। इंडिया टुडे को दिए इस इंटरव्यू में रिया ने उनपर लगे कई आरोपों पर बात की। सुशांत की फैमिली ने रिया पर आरोप लगाए थे कि उनके आने के बाद सुशांत परिवार से दूर हो गए। रिया सुशांत को परिवार से मिलने नहीं देती थीं।

'मैंने परिवार से नहीं किया दूर'

इन आरोपों पर रिया ने कहा, 'मैं सुशांत को परिवार से मिलने पर क्यों रोकती। सुशांत 8 जून से 13 जून तक अपनी बहन मीतू के साथ थे, इसी साल फरवरी में वह अपनी बड़ी बहन और जीजा ओपी सिंह से मिले थे। तीनों साथ में खाना खाने गए थे। इसकी फोटो पब्लिक डोमेन में भी हैं। इससे पहले जनवरी में वह बहन से मिलने चंडीगढ़ गए थे लेकिन दो दिन में ही लौट आए थे। शायद उन्हें वहां अच्छा नहीं लगा था, वह वहां से खुद लौट आए थे। मुझे पता भी नहीं था कि वह वापस आ गए हैं। '

बहन मीतू, प्रियंका, रानी, श्वेता और पिता केके सिंह के साथ सुशांत।

रिया ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि एक बार नशे में सुशांत की बहन प्रियंका ने उनके साथ बदसलूकी करने की कोशिश की थी। परिवार के साथ सुशांत के रिश्ते शुरू से ही अच्छे नहीं थे। जब भी उनके परिवार के सदस्य मिलने आते थे तो कहासुनी के बाद झट से चले जाते थे।

'पांच साल तक पिता से नहीं मिले सुशांत'

रिया ने कहा, 'जब मैं और सुशांत वाटरस्टोन रिसोर्ट में रुके थे तो उनकी दो बहनें वहां आई थीं। मैंने दोनों बहनों मीतू और प्रियंका के पैर छुए क्योंकि सुशांत की मेंटल हेल्थ ठीक नहीं थी। मैं चाहती थी कि उन्हें परिवार का सपोर्ट मिले। सुशांत रोते थे और दो महीने से अपने परिवार से गुहार लगा रहे थे कि वह आकर उनसे मिल लें। लेकिन बहनें आईं और उनकी मदद किए बिना ही वहां से चली गईं।'

पिता केके सिंह के साथ सुशांत।

रिया ने आगे कहा, सुशांत ने मुझसे कहा था कि पिता के साथ उनके रिलेशन अच्छे नहीं थे क्योंकि पिता ने उन्हें कम उम्र में छोड़ दिया था। उन्हें इस बात का बुरा लगता था। सुशांत मुझसे मिलने से पहले ही अपने पिता से पांच साल तक नहीं मिले थे। सुशांत अपनी मां के बेहद करीब थे। सुशांत की मां भी डिप्रेशन की शिकार थीं और इसी वजह से उनकी मौत हो गई थी।

इनपुट साभार: इंडिया टुडे



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
‘Sushant Singh Rajput hadn’t met his father for 5 years when we met, didn’t have a good relationship’: Rhea Chakraborty


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3lpO7lV

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS