Skip to main content

ब्रिटेन ने जनता तक कोविड वैक्सीन की पहुंच के उपायों का खुलासा किया

लंदन, 29 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रिटेन की सरकार ने निकट भविष्य में बड़े पैमाने पर लोगों तक कोविड-19 की वैक्सीन पहुंचाने के तहत कुछ उपायों का खुलासा किया है, जिसकी जानकारी यहां के स्वास्थ्य और सामाजिक देखभाल विभाग ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में शुक्रवार को हुई इस घोषणा के हवाले से कहा गया कि इन उपायों में सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है, जिससे देश में दवाओं की नियामक एजेंसी नए वैक्सीन के इस्तेमाल के लिए अस्थायी प्राधिकरण की अनुमति प्रदान करें, बशर्ते यह सुरक्षा और गुणवत्ता मानकों को पूरा करता हो। साथ ही, इसमें प्रशिक्षित कार्यबल के विस्तार की भी बात कही गई है जो कोविड-19 और फ्लू वैक्सीन को वितरित करने की दिशा में मदद कर सकें।

इंग्लैंड के उप-मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रोफेसर जोनाथन वान-टैम ने कहा, हम कोविड-19 वैक्सीन को विकसित करने में तेजी से काम कर रहे हैं, जिसे लेकर हमारी उम्मीद यही है कि यह जिंदगियों को बचाने, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की रक्षा करने और भविष्य में सामान्य स्थिति में लौटने में मददगार साबित होगा।

उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वैक्सीन को जल्द से जल्द मरीजों को उपलब्ध कराना महत्वपूर्ण है, लेकिन इससे पहले यह बस एक बार सख्त सुरक्षा मानकों पर खरा उतर जाए।

एएसएन/एसजीके



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Britain Reveals Measures to Access Kovid Vaccine to the Public
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3luuJEw

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS