Skip to main content

बेजोस 200 अरब डॉलर से अधिक संपत्ति वाले पहले व्यक्ति बने

सैन फ्रांसिस्को, 27 अगस्त (आईएएनएस)। एमेजॉन के संस्थापक और सीईओ जेफ बेजोस पहले एक शख्स बन गए हैं, जिनकी कुल संपत्ति का आंकड़ा 200 अरब अमेरिकी डॉलर के पार पहुंच गया है।

फोर्ब्स और ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में इसका खुलासा हुआ है।

फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एमेजॉन के स्टॉक में दो फीसदी तक की बढ़ोत्तरी होने के साथ बुधवार दोपहर तक दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की कुल संपत्ति में 4.9 अरब डॉलर तक का इजाफा होता है।

एमेजॉन के अलावा बेजोस एयरोस्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन, वाशिंगटन पोस्ट के भी मालिक हैं और साथ ही वह कई अन्य निजी कंपनियों में भी निवेश किए हुए हैं।

एमेजॉन में बेजोस के इसमें 11 फीसदी शेयर हैं जिसका योगदान उनकी कुल संपत्ति में 90 प्रतिशत से अधिक है।

फोर्ब्स की रिपोर्ट में कहा गया, कोरोनाकाल में एमेजॉन की सेवाओं की मांग में काफी इजाफा देखने को मिला। साल की शुरूआत से लेकर अब तक कंपनी का स्टॉक 80 फीसदी तक बढ़ा है। इसमें इस बात का भी जिक्र किया गया कि 1 जनवरी तक बेजोस कुल संपत्ति 115 अरब डॉलर के आसपास थी।

फोर्ब्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को दोपहर 1.50 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक बेजोस की संपत्ति का आंकड़ा 204.6 अरब डॉलर तक पहुंच जाता है, वहीं ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में इस वक्त इसे 202 अरब डॉलर बताया जा रहा है।

फोर्ब्स के मुताबिक, बेजोस के बाद सूची में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का नाम आता है जिनकी कुल संपत्ति इस वक्त 116.1 अरब डॉलर है जबकि ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स में उनकी कुल संपत्ति 124 अरब डॉलर बताई गई है।

एएसएन/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Bezos became the first person with more than $ 200 billion in assets
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/31ymCP8

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS