Skip to main content

सुशांत के पूर्व कुक अशोक ने कहा- अक्टूबर 2019 तक उन्हें कोई मेंटल हेल्थ इश्यू नहीं था, एक बार बहनें मिलने आईं तो उनके फोन से मैसेज आया था कि मीटिंग में हूं, नहीं मिल सकता

सुशांत सिंह राजपूत के पूर्व कुक अशोक कुमार खासू ने दैनिक भास्‍कर से बातचीत में दावा किया है कि 2016 से अक्‍टूबर 2019 तक अभिनेता को किसी तरह के मेंटल हेल्‍थ के इश्‍यू नहीं थे। यह रिया चक्रवर्ती के उन दावों के ठीक उलट है, जो उन्‍होंने अलग-अलग इंटरव्‍यूज में किए हैं। अशोक ने अपने कार्यकाल के दौरान की और भी कई बातें हमारे साथ साझा की। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार जब सुशांत की बहनें मीतू और प्रियंका उनसे मिलने आई थीं, तब उनके फोन से मैसेज आया था कि वे मीटिंग में हैं और उनसे नहीं मिल सकते। अशोक से हुई बातचीत के अंश:

Q. सुशांत के यहां आपने कब तक काम किया था?
अशोक: मैं उनके यहां 2016 से अक्‍टूबर 2019 तक था। वहां मेरा एक फ्रेंड था। उसके जरिए मेरी वहां नौकरी लगी थी।

Q. तो क्या अक्‍टूबर में रिया ने आप को वहां से हटाया?
अशोक : जी हां।

Q. वजह क्या बताई? और क्‍या खुद रिया ने आप को हटने के लिए कहा था?
अशोक : वजह तो कुछ नहीं बताई गई कि क्‍यों हटाया जा रहा है? मैंने मिरांडा (सैमुअल) के जरिए सुना कि अब जॉब नहीं है। मिरांडा ने यह बात फोन पर बताई थी।

Q. आप भी सुशांत के साथ ही रहते थे? देवेश और नीरज की तरह?
अशोक: रहते वहीं थे, पर रूम अलग था।

Q. आप कहां से हैं?
अशोक: नेपाल से। मेरा दोस्‍त बाबू स्‍पॉट ब्वॉय है। वह सुशांत के साथ पांच-छह महीने तक था। अब वह यशराज के साथ है।

Q. रिया सुशांत की देखभाल कैसे करती थीं?
अशोक: जब तक मैं रहा, तब तक ठीक से ख्‍याल रखती थीं।

Q. सुशांत की बहन को उन्‍होंने कब आने या नहीं आने दिया था?
अशोक: मेरे साथ यह एक बार हुआ था। दिसंबर 2019 में। उस वक्त सुशांत की बहनें मीतू और प्रियंका मेरे साथ बिल्डिंग के नीचे थीं ।

Q. इस तरह के व्यवहार पर सुशांत ने कभी रिया को कुछ नहीं कहा?
अशोक: दरअसल, उन दोनों को वह मैसेज सुशांत के फोन से आया था। जब उनकी बहनों ने मैसेज किया था कि वो उनसे मिलने आई हैं। तब जवाब में सुशांत के फोन से मैसेज आया, 'अभी मीटिंग में हूं, नहीं मिल पाऊंगा।'

Q. ये पता चला कि वह मैसेज उनके फोन से सुशांत ने किया था या रिया ने?
अशोक: वह तो पता नहीं चल सका था।

Q. आप के हवाले से मीडिया में कहा जा रहा है कि रिया सुशांत का अच्‍छे से ख्‍याल नहीं रखती थीं?
अशोक: ये सब कहानी उनके यूरोप ट्रिप जाने के बाद से उठ रही है। जब वो लोग अक्‍टूबर 2019 में वहां गए थे। वहां से लौटने के बाद उनके बीमार होने की बातें चल रही हैं। उससे पहले तो वो नॉर्मल थे। अक्‍टूबर में मैं जॉब छोड़ चुका था। सितंबर में मैं अपने घर गया था।

Q. यानी आप के कार्यकाल के दौरान कोई मेंटल प्रॉब्‍लम नहीं थी?
अशोक: नहीं। बिल्‍कुल नहीं। न ही उस दौरान मेरे सामने कभी डॉक्‍टर को दिखाने की कोई बात होती थी।

Q. रिया तो कह रही हैं कि वे पहले से ही मेंटल प्रॉब्‍लम थे?
अशोक : अब ये तो उन्‍हीं से पूछना होगा कि वो ऐसा क्‍यों बोल रही हैं। हमारे सामने तो ऐसा कुछ नहीं था।

Q. कभी रिया को एंग्जाइटी अटैक आते थे?
अशोक: मैं जब तक वहां था, तब तक तो रिया नॉर्मल थीं। मेरे सामने तो कभी नहीं आए। न ही घर में कभी इसकी चर्चा हुई। सितंबर 2019 तक तो नॉर्मल ही थीं। कभी कोई दवा वगैरह खाते नहीं देखा था।

Q. सुशांत ऑर्गेनिक फार्मिंग करना चाहते थे। उस पर बातें होती थीं?
अशोक: वह तो होती थीं। 2018 में उनके मुंह से इस बारे सुना करता था।

Q. रिया पर उन बातों के लिए राजी न होने के आरोप हैं?
अशोक : उस समय रिया नहीं थीं। उस वक्‍त वो जमशेदपुर में 'दिल बेचारा' की शूटिंग कर रहे थे। रिया उनकी जिंदगी में अप्रैल 2019 के अंत में आईं।

Q. रिया से ठीक पहले किन्‍हीं और के साथ भी सुशांत प्‍यार में थे?
अशोक: जी नहीं मुझे ऐसा नहीं लगता।

Q. सारा अली खान के साथ वो बाहर गए थे?
अशोक: मैं उस वक्त गांव गया था। किसी बड़ी कंट्री का टूर नहीं था। सुशांत पूरे क्रू और सारा के साथ गए थे।

Q. सारा के साथ प्‍यार-मोहब्बत वाली बात थी?
अशोक : मुझे कभी ऐसा नहीं लगा। सिर्फ काम की ही बातें होती थीं। यह 'केदारनाथ' के समय की ही बात है।

Q. कभी पार्टी के दौरान उन्हें नशीले पदार्थ लेते देखा?
अशोक: दरअसल उनका डुप्लेक्स था। मैं किचन में रहता था। पार्टी ऊपर होती थी। इसलिए मुझे जानकारी नहीं।

सुशांत केस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. सुशांत की ऑडियो क्लिप से कई खुलासे:मौत से 5 महीने पहले सुशांत ने भविष्य को लेकर जताई थी चिंता, खर्च कम करने की बात की थी, रिया चक्रवर्ती कर रही थीं उनके पैसों को मैनेज

2. सुशांत केस में नया दावा:खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने कहा- सुशांत के गले पर सुई के निशान थे, पैर भी टूटा हुआ था

3. क्या मुंबई पुलिस ने बोला झूठ?:मौत से चंद मिनटों पहले दर्द रहित मौत और सिजोफ्रेनिया के बारे में नहीं बल्कि ऑर्गेनिक फार्मिंग के लिए प्रॉपर्टी तलाश रहे थे सुशांत



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अशोक कुमार खासू के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत के यहां उनकी नौकरी एक दोस्त के जरिए लगी थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Rfcsx

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS