Skip to main content

एनसीबी के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा बोला- मीडिया में झूठी खबर चल रही, हम खंडन जारी कर रहे हैं

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मल्होत्रा ने उन खबरों खंडन किया है, जिनमें एजेंसी की ओर से दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और दीपिका की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को क्लीन चिट देने की बात की जा रही है। दैनिक भास्कर से बातचीत में मल्होत्रा ने कहा, "नहीं यह गलत खबर है और हम इसका खंडन जारी कर रहे हैं।"

क्या है रिपोर्ट्स का दावा

एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट ने एनसीबी के एक अधिकारी (नाम नहीं दिया है) के हवाले से लिखा है कि एनसीबी ने दीपिका और करिश्मा के बयानों के आधार पर उन्हें क्लीन चिट दे दी है।

कथित तौर पर शनिवार को दीपिका और करिश्मा ने एनसीबी को बताया कि 2017 में अपनी वॉट्सऐप चैट में उन्होंने माल, वीड, हैश और डूब का इस्तेमाल अलग-अलग तरह की सिगरेट के लिए किया था।

कुछ दिनों पहले दीपिका और करिश्मा के बीच तीन आल पहले हुई वॉट्सऐप चैट मीडिया में वायरल हुई थी। इसमें दीपिका ने करिश्मा से पूछा था, 'माल है क्या?' इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था किवे वीड नहीं, हैश चाहती हैं।

दोनों लो क्वालिटी की सिगरेट को माल, स्लिम और बेहतर क्वालिटी की सिगरेट को सिगरेट को हैश और वीड कहती थीं। वहीं, मोटी सिगरेट को उन्होंने डूब कोड वर्ड दिया था।

यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों से अलग-अलग कमरे में बैठाकर एक जैसे सवाल पूछे गए और दोनों ने ही कोड वर्ड्स वाली बात का जिक्र किया। जांच एजेंसी को उनके जवाब संतोषजनक लगे थे।

श्रद्धा-सारा को लेकर यह दावा

क्वान कंपनी से ताल्लुक रखने वाली टैलेंट मैनेजर जया साहा और श्रद्धा कपूर के बीच की वॉट्सऐप चैट भी सामने आई थी। इसमें श्रद्धा ने जया से CBD ऑयल की मांग की थी। एनसीबी के एक अधिकारी के हवाले से दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा ने CBD ऑयल मंगवाने की बात स्वीकार की। लेकिन उनके मुताबिक, यह सिर्फ एक्सटर्नल यूज के लिए था। इसी तरह सारा अली खान ने भी एनसीबी की पूछताछ में ड्रग्स लेने की बात से इनकार किया है।

तीनों एक्ट्रेस का ड्रग पैडलर से संपर्क नहीं: रिपोर्ट

रिपोर्ट में एनसीबी के अधिकारी के हवाले से यह भी लिखा है, "फिलहाल हम तकनीकी सबूतों पर भरोसा कर रहे हैं। किसी तरह की जब्ती नहीं हुई है। इन एक्ट्रेसेस की किसी भी ड्रग पैडलर से कोई लिंक नहीं मिली है। उनके बयान कोर्ट के सामने पेश किए जाएंगे।"



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को क्लीन चिट दिए जाने की खबर का एनसीबी ने खंडन किया है।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Sdlzii

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS