Skip to main content

सुशांत सिंह राजपूत को जहर देकर नहीं मारा गया, कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को पूरी तरह क्लीन चिट नहीं

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में एम्स की टीम ने जांच रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। रिपोर्ट्स की मानें तो बचे हुए 20 फीसदी विसरा की जांच करने के बाद एम्स की टीम इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि सुशांत को जहर नहीं दिया गया था। विसरा में किसी तरह का जहर नहीं पाया गया है।

कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को क्लीन चिट नहीं

एम्स की रिपोर्ट में सुशांत सिंह राजपूत का पोस्टमॉर्टम करने वाले कूपर हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को पूरी तरह क्लीन चिट नहीं दी गई है। इसमें लिखा गया है कि कूपर हॉस्पिटल की रिपोर्ट को विस्तार से देखने को जरूरत है।
साथ यह इशारा भी किया गया है कि सुशांत के मामले में अस्पताल की ओर से लापरवाही की गई है। कूपर हॉस्पिटल ने सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का समय नहीं डाला था। इसे लेकर भी एम्स की टीम ने सवाल उठाया है।

जहर देने की थ्योरी पर विराम

एम्स की रिपोर्ट आने के बाद उस थ्योरी पर विराम लग गया है, जिसमें सुशांत को जहर या बेहोशी की दवा देने का दावा किया जा रहा था। रिपोर्ट्स से यह स्पष्ट हो गया है कि उन्हें जहर देकर नहीं मारा गया। उनकी मौत के मामले में इस नजरिए से कोई फाउल प्ले नहीं है।

सीबीआई हर एंगल से कर रही जांच

सोमवार को सीबीआई ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच में किसी भी एंगल को छोड़ा नहीं जा रहा है। इसकी हर पहलू से जांच की जा रही है। अब सीबीआई सुशांत की बहन मीतू, प्रियंका सिंह और जीजा ओपी सिंह भी पूछताछ कर सकती है। मीतू और प्रियंका से पहले भी सवाल-जवाब हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3jfbfC5

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS