Skip to main content

कोविड-19 : भारत में कुल मामले 61 लाख के पार

नई दिल्ली, 29 सितम्बर (आईएएनएस)। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस के 70,589 नए मामले और इससे 776 नई मौतें हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

इसके साथ ही देश में अब संक्रमितों की संख्या 61,45,291 हो गई है। इसमें से 9,47,576 लोग सक्रिय हैं और 51,01,397 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं।

भारत में कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या अब 96,318 पहुंच गई है।

17 जुलाई को भारत में कोरोनावायरस के कुल 10 लाख मामले थे जो 7 अगस्त को बढ़ कर 20 लाख हो गए। 23 अगस्त तक इसमें 10 लाख और जुड़ गए और 5 सितंबर तक कुल संक्रमितों की संख्या 40 लाख हो गई।

सिर्फ 11 दिन में 10 लाख और लोग संक्रमित हो गए और कुल संख्या बढ़ कर 50 लाख हो गई। 13 दिन बाद संख्या 61 लाख हो गई।

देश में रिकवरी रेट 82.58 प्रतिशत है जो कि पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मृत्य दर भी घट कर 1.57 फीसदी हो गई है।

महाराष्ट्र अभी भी कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। यहां कुल 13,39,232 मामले दर्ज हो चुके हैं और 35,571 मौतें हुई हैं। इसके बाद नंबर आता है आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और कर्नाटक का।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, सोमवार को 11,42,811 नमूनों की जांच की गई। इसके साथ ही देश में कुल नमूनों की जांच की संख्या 7,31,10,041 हो गई है।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19: Total cases in India exceeded 61 lakhs
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3n0UH3e

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS