Skip to main content

पूरे पुलिस सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई, इससे पहले उनके फार्महाउस ले लाया गया था दिग्गज सिंगर का पार्थिव शरीर

दिग्गज सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम का अंतिम संस्कार चेन्नई में किया जा रहा है। उन्हें पूरे पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। शुक्रवार दोपहर चेन्नई के एक अस्पताल में एसपी का निधन हुआ था। वे 74 साल के थे और करीब 52 से कोविड-19 का इलाज करा रहे थे।

फ्यूनरल से पहले फार्महाउस ले जाया गया था पार्थिव शरीर

शुक्रवार शाम एसपी के पार्थिव शरीर को वैन से तिरुवल्लुर जिले के थमराईपक्कम स्थित उनके रेड हिल्स फार्महाउस पर ले जाया गया था। इस दौरान फैन्स ने वैन का पीछा किया था। उन्हें एसपी के अंतिम दर्शन कराने के लिए वैन को स्लो करना पड़ा था। इससे पहले नंगमबक्कम निवास पर एसपी के फैमिली मेंबर्स ने उन्हें अंतिम विदाई दी थी।

फ्यूनरल में शामिल हुए डायरेक्टर भारतीराजा

दिग्गज डायरेक्टर भारतीराजा एसपी की फ्यूनरल में शामिल हुए। इससे पहले शुक्रवार शाम वे उस अस्पताल में भी नजर आए थे, जहां एसपी ने अंतिम सांस ली। सिंगर मानो भी चेन्नई में एसपी के अंतिम संस्कार में पहुंचे।

करियर में 40 हजार से ज्यादा गाने गाए

एसपी ने अपने 50 साल लम्बे सिंगिंग करियर में तेलुगू, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम में तकरीबन 40,000 से ज्यादा गाने गाए। कन्नड़ कंपोजर उपेंद्र कुमार के लिए एसपी ने 12 घंटों में 21 गाने गाए थे। इसी वजह से उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी दर्ज है। एक समय में एसपी कई भाषाओं में 16-17 गाने एक दिन में रिकॉर्ड करते थे। कई बार तो वह 17 घंटे तक लगातार गाने गाते थे।

बॉलीवुड में सलमान की आवाज बन गए थे

बाला बॉलीवुड में सलमान खान की आवाज के तौर पर जाने जाते थे। तकरीबन एक दशक तक उन्होंने सलमान के एक से बढ़कर एक गाने गाए। 'मैंने प्यार किया' के गाने 'दिल दीवाना' के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला था।

वहीं, 'हम आपके हैं कौन' में लता मंगेशकर के साथ गाया गाना 'दीदी तेरा देवर दीवाना' आज भी दर्शकों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। जिस तरह किशोर कुमार को कभी राजेश खन्ना की आवाज माना जाता था, उसी तरह बाला ने बॉलीवुड में सलमान की आवाज बनकर खूब नाम कमाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एसपी बालासुब्रह्मण्यम अपने पीछे पत्नी सावित्री, बेटी पल्लवी और बेटे पी. चरण को छोड़ गए हैं। पी. चरण पेशे से सिंगर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2G7LLIm

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS