Skip to main content

नेपाली सेना में कोविड-19 से दूसरी मौत

काठमांडू, 27 सितंबर (आईएएनएस)। नेपाली सेना में कोरोनावायरस के कारण दूसरी मौत हो गई है। मीडिया के अनुसार अब यहां संक्रमित सैनिकों की संख्या 2,197 हो गई है।

द हिमालयन टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार को एक बयान में सेना के प्रवक्ता संतोष बल्लव पौडेल ने कहा कि मृतक काठमांडू घाटी में तैनात एक 20 वर्षीय सैनिक था। उसे मिर्गी की बीमारी थी। बीमारी के चलते 22 सितंबर को उन्हें चौनी स्थित बिरेंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके 2 दिन बाद उनका कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव आया था।

प्रवक्ता के हवाले से आगे लिखा गया, डॉक्टरों ने तब उसे इलाज के लिए कोविड -19 सेक्शन में स्थानांतरित कर दिया था लेकिन शुक्रवार देर शाम उसने वायरस के कारण दम तोड़ दिया।

द हिमालयन टाइम्स ने बताया कि पौडेल ने दावा किया कि उन्हें पता नहीं था कि सैनिक कोरोनावायरस पीड़ित है फिर भी उन्होंने वायरस को फैलने से रोकने के सभी एहतियाती उपाय किए थे। अब वे संपर्क ट्रेसिंग पर काम कर रहे हैं।

सेना के संक्रमित कर्मियों में से 1,656 का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

अब तक नेपाल में कुल 71,821 मामले और 467 मौतें दर्ज हो चुकी हैं।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Second death from Kovid-19 in Nepali army.
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/2FX1f2a

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS