Skip to main content

बड़े स्क्रीन के चलते इस साल 16 करोड़ टैबलेट्स की बिक्री का अनुमान

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। दुनिया भर में लोगों का झुकाव बड़े डिस्प्ले वाले डिवाइसों की ओर बढ़ता जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप साल-दर-साल टैबलेट की वैश्विक बिक्री में इजाफा देखने को मिल रहा है। साल 2020 में इसकी वैश्विक बिक्री लगभग 16.1 करोड़ (160.08 मिलियन) रहने का अनुमान है।

एक नई रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

कोविड-19 के चलते पिछले छह वर्षो की तुलना में उपभोक्ताओं द्वारा टैबलेट खरीदने की दर में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई है और ऐसा पहली बार हुआ है, जब अधिकतर (56 फीसदी) शिपिंग 10 इंच वाले टैबलेट्स की हुई है।

मार्केट रिसर्च फर्म स्ट्रेटजी एनालिटिक्स के अनुसार, यह पहली दफा है, जब उपभोक्ताओं का रूख बड़े डिस्प्ले की ओर देखने को मिल रहा है और वे 10 इंच या इससे अधिक बड़े डिवाइसों को वरीयता दे रहे हैं।

कोरोनावायरस महामारी के कारण लगाए गए लॉकडाउन को इसकी एक प्रमुख वजह के तौर पर देख सकते हैं क्योंकि इस दौरान ऑनलाइन क्लासेज वगैरह की शुरुआत की गई थी, वर्क फ्रॉम होम को चलन में लाया गया था, घर पर रहने के दौरान लोग अपने मनोरंजन के लिए इसी तरह के डिवाइसों पर अधिक से अधिक समय बिताने लगे थे और इन सबके चलते बड़े डिस्प्ले को प्राथमिकताओं की सूची में पहले रखा गया था।

एएसएन/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Estimated sales of 16 million tablets this year due to the big screen
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/336fw5e

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS