Skip to main content

आगरा में रिकवरी हुई बेहतर, नए मामलों की संख्या में आई कमी

आगरा, 27 सितंबर (आईएएनएस)। आगरा में दर्ज हो रहे कोविड-19 के नए मामलों की संख्या कुछ दिनों में 80 से कम हो गई है। पिछले हफ्ते यह संख्या लगभग 150 थी।

पिछले 24 घंटों में शहर में कोरोनावायरस के 79 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संख्या 5,489 हो गई है। जिनमें से 4,438 लोग ठीक हो चुके हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि रिकवरी दर 80.85 प्रतिशत और मृत्यु संख्या 123 है। पॉजिटिव मामलों में मृत्यु दर 2.24 प्रतिशत है।

अब तक कुल 1,80,351 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि रोजाना 2,200 से 2,500 नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है।

शहर की एक वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ दिव्या प्रकाश ने तीन महीने तक कोरोना से जूझने के बाद दिल्ली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं एस.एन. मेडिकल कॉलेज के एक और वरिष्ठ चिकित्सक और तीन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का शनिवार को परीक्षण पॉजिटिव आया।

आगरा के नोडल अधिकारी ने लोगों को बिना मास्क के अपने घरों से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है। पुलिस को कोविड-19 दिशानिर्देशों के उल्लंघनकर्ताओं पर मामला दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Recovery in Agra improved, new cases decreased
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/30f63XA

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS