Skip to main content

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 3.24 करोड़ के पार हुई : जॉन्स हॉपकिन्स

वाशिंगटन, 26 सितम्बर (आईएएनएस)। दुनियाभर में कोरोनोवायरस मामलों की 3.24 करोड़ के पार पहुंच गई हैं जबकि 987,000 से अधिक लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि शनिवार सुबह तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या 32,471,119 रही जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर 987,593 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, 7,032,524 मामलों और 203,657 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में शीर्ष पर है।

वहीं, 5,818,570 मामलों के साथ भारत दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में 92,290 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

सीएसएसई के आंकड़ों ने दर्शाया कि अधिकतम कोरोना मामले वाले अन्य शीर्ष 15 देशों में ब्राजील (4,689,613), रूस (1,131,088), कोलंबिया (798,317), पेरू (794,584), मेक्सिको (720,858), स्पेन (716,481), अर्जेटीना (691,235), दक्षिण अफ्रीका (668,529), फ्रांस (552,421), चिली (453,868), ईरान (439,882), ब्रिटेन (425,766), बांग्लादेश (356,767), इराक (341,699) और सऊदी अरब (332,329) हैं।

वर्तमान में कोरोना से मौतों के मामले में ब्राजील दूसरे स्थान पर है। देश में 140,537 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है।

10,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (75,844), ब्रिटेन (42,025), इटली (35,801), पेरू (32,037), फ्रांस (31,675), स्पेन (31,232), ईरान (25,222), कोलंबिया (25,103), रूस (19,973), दक्षिण अफ्रीका (16,312), अर्जेटीना (15,208), चिली (12,527), इक्वाडोर (11,236) और इंडोनेशिया (10,218) हैं।

वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona cases exceeded 3.24 million worldwide: Johns Hopkins
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/36cBtS3

Comments

Popular posts from this blog

YOGA SESSION: शरीर को फुर्तीला बनाना है तो इस तरह करें योगाभ्‍यास, दूर रहेगी अकड़न-जकड़न

Yoga Session With Savita Yadav : कई लोगों को शरीर में हर वक्‍त अकड़न-जकड़न की समस्‍या रहती है. इसकी वजह से शरीर में एनर्जी कम लगती है और फुर्तीलापन भी गायब रहता है. ऐसे में किसी भी काम को पूरा करना मुश्किल हो जाता है. इस समस्‍या को योगाभ्‍यास की मदद से दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कैसे. from Latest News हेल्थ & फिटनेस News18 हिंदी https://ift.tt/QOJdhEB

पेट की गर्मी से उबल रहा है पूरा शरीर, तपिश को बुझाने के लिए अपनाएं ये 4 आसान टिप्स, नेचुरली उदर होगा ठंडा-ठंडा कुल-कुल

How to get rid of stomach heat: कभी-कभी पेट की गर्मी से पूरा शरीर उबलने लगता है. ऐसा लगता है कि पेट में आग लगी पड़ी है. कई कारणों से पेट की गर्मी होती है. लेकिन पेट की गर्मी को बुझाने के लिए कुछ आसान टिप्स है जिनसे बहुत जल्दी पेट की गर्मी की जगह ठंडा-ठंडा कुल-कुल हो जाएगा. from Latest News हेल्थ & फिटनेस News18 हिंदी https://ift.tt/2YwVIPy

दिव्या दत्ता का जन्मदिन:'वीरगति' के एक सीन में घबरा गई थीं दिव्या दत्ता, सलमान खान ने की थी मदद, 'दिल्ली 6' में एक्टिंग देख ऋषि कपूर ने बजाई थी सबके सामने ताली

from बॉलीवुड | दैनिक भास्कर https://ift.tt/2WfdhMq