Skip to main content

भारत में डेल्टा वेरिएंट के कहर के दौरान भी कारगर रही Covishield- लैंसेट स्टडी

Covishield Impact During Delta Surge: स्टडी के मुताबिक जिस वक्त कोरोना का डेल्टा वेरिएंट (Delta Variant) उफान पर था, उस वक्त कोविशील्ड इस वायरस के खिलाफ काफी प्रभावी पाई गई और इसने लोगों को सुरक्षा कवच देने का काम किया. अंतरराष्ट्रीय मेडिकल जर्नल द लैंसेट इनफेक्शियस डिसीसेज (The Lancet Infectious Diseases) में इस स्टडी के नतीजों को प्रकाशित किया गया है. ये स्टडी भारतीय रिसर्चस ने अप्रैल-मई 2021 के बीच तब की थी, जब देश में डेल्टा वेरिएंट ने कहर मचा रखा था. ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट (Translational health science and technology institute) की अगुवाई में हुई रिसर्च के मुताबिक दोनों डोज लेने वाले लोगों पर कोविशील्ड 63% असरकारी रही. वहीं मध्यम से गंभीर बीमारी में यह 81% असरकारी पाई गई. स्टडी के दौरान संक्रमण के 2379 केस के बीच तुलना की गई. इसमें पाया गया कि वैक्सीन से मिला इम्यून प्रोटेक्शन (immune protection) विभिन्न वेरिएंट के खिलाफ कमजोर इम्यूनिटी (weak immunity) की भरपाई कर सकता है.

from Latest News हेल्थ & फिटनेस News18 हिंदी https://ift.tt/319cv6d

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS