Skip to main content

Corona World: दुनिया में 16.85 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित, 35 लाख से अधिक ने दम तोड़ा - bhaskarhindi.com

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। कोरोनावायरस (coronavirus) की दूसरी लहर ने इन दिनों कई देशों में अपना कहर बरपा रखा है। इस वायरस से लड़ाई के लिए वैक्सीन अधिकांश देशों में उपलब्ध हो जाने के बावजूद नए वेरिएंट सामने आ रहे हैं। ऐसे में मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। हालात यह हैं कि अब तक पूरी दुनिया में इस महामारी से जूझ रहे लोगों की संख्या 16.85 करोड़ के पार पहुंच गई है। जबकि मौतों का आंकड़ा भी कम नहीं है, इस वायरस ने लाखों की सांसें छीन ली हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, कोविड- 19 से संक्रमित होने के बाद अब तक कुल 35.0 लाख लोगों ने दम तोड़ दिया है। ये आंकड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा दर्शाए गए हैं, जो शनिवार सुबह तक के हैं।

Covid-19 India: कम हुआ कोरोना का प्रभाव! बीते 24 घंटे में 1.73 लाख मामले सामने आए

आंकड़ों पर गौर किया जाए तो डब्ल्यूएचओ के अनुसार, विश्व में इस महामारी से अब तक संक्रमित हुए कुल मरीजों की तो इनकी संख्या बढ़कर 16 करोड़ 85 लाख 99 हजार 045 के पार जा पहुंच गई है। जबकि मौतों की संख्या बढ़कर 35 लाख 07 हजार 477 हो गई है।  

इस रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में सर्वाधिक प्रभावित देशों में अब भी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका का नाम सबसे ऊपर है। इस वायरस से यहां अब तक 3 करोड़ 28 लाख 69 हजार 009 लोग इस महामारी के शिकार हुए हैं। वहीं 5 लाख 86 हजार 890 लोग काल के गाल में समा गए हैं। 

जबकि भारत में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मरीजों के चलते य​ह दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित दूसरा देश बना हुआ है। यहां अब तक 3 लाख 22 हजार 512 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 2 करोड़ 77 लाख 29 हजार 247 लोग इससे ग्रसित हैं। जबकि मौतों के मामले में 4 लाख 54 हजार 429 संख्या के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

ब्लैक फंगस की दवा पर नहीं देना होगा टैक्स

डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार, 30 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

ब्राजील

16,274,695

फ्रांस

5,535,701

तुर्की

5,220,549

रूस

5,044,459

यूके

4,473,681

इटली

4,205,970

जर्मनी

3,669,870

स्पेन

3,663,176

अर्जेंटीना

3,622,135

कोलंबिया

3,294,101

कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 100,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:

देश का नाम

कुल मौतों का आंकड़ा

भारत

318,895

मैक्सिको

222,232

यूके

127,758

इटली

125,793

रूस

120,406

फ्रांस

108,354



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona World: More than 16.85 Crore people infected, more than 35 lakh died
.
.
.


from दैनिक भास्कर हिंदी https://ift.tt/3fRCjH3

Comments

Popular posts from this blog

Corona Update: पिछले 24 घंटे में टूटे सभी रिकॉर्ड, हालात सुधरने की बजाय बिगड़ते जा रहे

कोरोना का आंकड़ा थमने का नाम ही नहीं ले रहा. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 77,266 नए केस सामने आए हैं. यह अभी तक का सबसे बड़ा उछाल है. इससे पहले एक दिन में इतने कोरोना केस कभी नहीं आए हैं. इसके अलावा पिछले 24 घंटों में 1,057 मरीजों की इस महामारी के कारण मौत हुई है. from Zee News Hindi: Health News https://ift.tt/34EmPCr

डायबिटीज-ब्लड प्रेशर समेत 5 बीमारियों का बैंड बजा देगा यह हरा फल, कीमत 5 रुपये

Health Benefits of Pear Fruit: नाशपाती को पोषक तत्वों का पावर हाउस माना जा सकता है. नाशपाती में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है. नाशपाती को डायबिटीज के मरीजों के लिए भी लाभकारी माना जाता है. यह फल इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र और हार्ट को हेल्दी रखने में मददगार हो सकता है. आज आपको नाशपाती के 5 जबरदस्त फायदे बता रहे हैं. from हेल्थ & फिटनेस News in Hindi, हेल्थ & फिटनेस Latest News, हेल्थ & फिटनेस News https://ift.tt/6OeLBpS